Tuesday, May 12, 2009

किसी की याद में

किसी की याद में पलके जरा भिगो लेते
उदास रात की तनहाइयों में पलके भिगो लेते
दुखों का बोझ अकेले नही सम्लता है
कहीं वो मिलता तो उससे लिपट कर रो लेते
अगर सफर में भी हमारा हम सफर होता
बड़ी खुशी से इन पत्थरों पर सो लेते
तुम्हारी राह में शाखों पे फूल सुख गए
कभी हवा की तरह इस तरफ भी हो लेते
ये क्या की रोज वही चादनी का बिस्तर हो
कंही धुप की चादर बिछा के सो लेते ।

0 comments:

Post a Comment